शेयर मंथन में खोजें

BSE Oil & Gas Index: इस क्षेत्र में चलेगा कंसोलिडेशन, अभी दूर रहना रहेगा ठीक

Expert Shomesh Kumar: यह क्षेत्र करेक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेरे हिसाब से इसमें सभी सकारात्मक पहलू पहले से ही समाहित हैं। इसमें 26000 के स्तर तक करेक्शन होना चाहिए। ये क्षेत्र अभी कुछ समय के लिए कंसोलिडेट कर सकता है।

अभी इसमें नयी तेजी के संकेत नहीं हैं। मौजूदा सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद इस क्षेत्र पर वह क्या नजरिया अपनायेगी, यह देखने के बाद ही अब इस क्षेत्र में कोई हलचल होगी। इसलिए मेरा अनुमान है कि ये सेक्टर अगली एक तिमाही के लिए शांत स्थिति में रहेगा।

(शेयर मंथन, 19 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!