शेयर मंथन में खोजें

Bank of Maharashtra Ltd Share Latest News: बैंक के कामकाज में द‍िख रहा सुधार, 50 रुपये के आसपास खरीदें

राहुल यादव, इंदौर : बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र पर आपका नजर‍िया 5 साल के लिए क्‍या है?

Expert Shomesh Kumar: बैंक के कामकाज में सुधार दिख रहा है, मुनाफा बढ़ रहा है और स्‍टॉक में भी ऊपर की चाल बनी हुई है। आने वाले समय में इसके भाव तीन अंकों में भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसका मूल्‍यांकन समय से आगे बढ़ गया है और मुझे महँगा लग रहा है। लेकिन बैंक की यही वृद्ध‍ि दर रही तो इसका मूल्‍यांकन और भाव दोनों समकक्ष हो जायेंगे। करेक्‍शन-कूलऑफ में 50 रुपये के आसपास मिले तो इसे लेना ठीक रहेगा।

(शेयर मंथन, 27 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!