शेयर मंथन में खोजें

Campus Activewear Ltd Share Latest News: स्‍टॉक में बनी हुई है गति, 360 रुपये तक जा सकते हैं भाव

सुमन साहा : मेरे पास कैंपस एक्टिव‍ियर के 57 शेयर 296 रुपये के भाव पर हैं, जिन्‍हें मैं 5 से 10 साल तक होल्‍ड कर सकता हूँ और नीचे आने पर जोड़ भी सकता हूँ। इस पर आपकी क्‍या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इसका मूल्‍यांकन 100 के आसपास है और अब भी नीचे नहीं आ रहा है। मूल्‍याकंन जब बहुत महँगा होता है, बाजार की स्थितियाँ चाहे कितनी ही अनुकूल क्‍यों न हों पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। लेकिन चार्ट पर मजबूत रफ्तार के संकेत मिल रहे हैं। इस स्‍टॉक में तेजी 250 रुपये के आसपास से शुरू हुई है। ये जब तक इस स्‍तर के ऊपर रहेगा, तब तक इसके गैप भरने के लिए 330 रुपये से 360 रुपये के स्‍तर तक जाने की उम्‍मीद रहेगी।

(शेयर मंथन, 18 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!