शेयर मंथन में खोजें

Action Construction Equipment Ltd Share Latest News: निवेश के लिए तैयार नहीं स्‍टॉक, 1625 रुपये के ऊपर कर सकते हैं मोमेंटम ट्रेड

प्रभात : ऐक्‍शन कंस्‍ट्रक्‍शन इक्‍व‍िपमेंट में 2-3 साल के लिए निवेश के लिए नयी खरीद पर आपका क्‍या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: बाजार का मौजूदा स्‍तर निवेश के नजरिये से ठीक नहीं है और इसमें सावधान रहना चाहिए। अभी ऐक्‍शन कंस्‍ट्रक्‍शन का स्‍टॉक निवेश के लिए तैयार नहीं है। इसमें निवेश भी जोखिम का स्‍तर चिह्न‍ित करने के बाद ही करना चाहिए। मेरा मानना है कि इसमें 1300 रुपये के आसपास स्‍टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा। इसमें 1601-1615 रुपये के स्‍तर पार करने के बाद ही तेजी आयेगी। 1625 रुपये के ऊपर इस स्‍टॉक मोमेंटम आयेगा और मोमेंटम ट्रेड किया जा सकता है। इससे पहले ये 1250 रुपये से 1625 रुपये के बीच कंसोलिडेट करेगा।

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!