शेयर मंथन में खोजें

Bank Nifty Prediction: इस सप्ताह निफ्टी बैंक में क्या करें निवेशक? शोमेश कुमार की खास सलाह

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी बैंक के चार्ट पर ड्रैगन फ्लाई डोजी कैंडल बनी है, जो सूचकांक में अनिश्चितता की स्थिति की ओर इशारा करता है। ये नकारात्मकता का संकेत नहीं है। लेकिन इस सूचकांक के स्ट्रक्चर में 53,000 के स्तर के पहले सकारात्मक नहीं हो सकते हैं। ये इसका कंसोलिडेशन क्षेत्र है।

सूचकांक में ये स्तर हम देख चुके हैं और इसमें फ्लैग ऐंड पोल की संरचना बन सकती है। इसके अलावा इसकी 55,000 का स्तर पार करने की संभावना तब तक प्रबल है, जब तक ये 50,700-50,800 के स्तर से नीचे नहीं जाता है। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!