शेयर मंथन में खोजें

Alkyl Amines Chemicals Ltd Share Latest News: स्टॉक बन रही अनुकूल स्थिति, नयी तेजी के लिए तैयार हो रहा स्टॉक

आदित्य छिप्पा, जयपुर : मैंने अल्काइल अमीन्स के 30 शेयर 2125 रुपये के भाव पर 1-2 साल के नजरिये से खरीदे हैं। क्या ये यहाँ से दोगुना-तीन गुना हो सकता है?

Expert Shomesh Kumar: किसी भी स्टॉक के सीएजीआर में मूल्यांकन का रोल बेहद अहम होता है। स्टॉक को देखकर लग रहा है कि कंपनी की आय निचले स्तर पर पहुँच गयी है। ये इसमें बदलाव का बिंदु हो सकता है। इस स्तर पर मूल्यांकन तेजी से सामान्य होने लगता है। इस स्टॉक में 1800 रुपये के स्तर पर बॉटम बन चुका है और अगर 2 जुलाई का टॉप स्तर पार हो गया, तो इसमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर मुझे इस स्टॉक में चीजें अनुकूल दिख रही हैं।

(शेयर मंथन, 19 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!