शेयर मंथन में खोजें

ETF Vs Mutual Fund Investment: ईटीएफ और म्यूचुअल फंड्स में निवेश के लिए क्या बेहतर?

दीपक यादव : म्यूचुअल फंड में निवेश करना सही रहेगा या ईटीएफ में?

Expert Shomesh Kumar: म्यूचुअल फंड किसी म्यूचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट या एजेंट के जरिये खरीदा जा सकता है। वहीं ईटीएफ के लिए किसी ब्रोकरेज कंपनी या ब्रोकर को संपर्क करना पड़ता है। इसके अलावा म्यूचुअल फंड को अगर आप 2.30 बजे से पहले रिडीम करेंगे, तो आपको उसी दिन की एनएवी मिलेगी। इसके बाद अगले दिन की एनएवी से आपकी यूनिक का आकलन किया जायेगा। मगर ईटीएफ आप जब चाहें तब खरीद सकते हैं और जब चाहें तब बेच सकते हैं। लेकिन ईटीएफ तरलता की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

(शेयर मंथन, 30 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!