शेयर मंथन में खोजें

Adani Wilmar Ltd Share Latest News: तिमाही नतीजे अच्छे रहे, तो स्टॉक में आयेगी उछाल

अजय शर्मा : मैंने जी एंटरटेनमेंट के 200 शेयर 175 रुपये के भाव पर और अदाणी विल्मर के 130 शेयर 345 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें 6 महीने का नजरिया कैसा है, होल्ड करें या बेच दें?

Expert Shomesh Kumar: इस कंपनी के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। इसमें बिक्री और मुनाफा सबमें सुधार दिख रहा है। कंपनी के तिमाही नतीजों को देख कर लगता है कि स्टॉक में 315 रुपये के आसपास मजबूत बॉटम बन गया है और ऐसे ही नतीजे आगे भी आते रहे, तो अब ये शायद इस स्तर के नीचे नहीं जायेगा। आगे कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे आते रहे और ये बॉटम नहीं टूटा तो स्टॉक में 400 रुपये के ऊपर पिछला शिखर रीटेस्ट हो सकता है।

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!