शेयर मंथन में खोजें

Bharat Heavy Electricals Ltd Share Latest News: नया पैसा लगाने के लिए ठीक नहीं हालात, स्टॉक में आ सकता है करेक्शन

प्रमोद कुमार : मेरे पास बीएचईएल के 251 शेयर 137 रुपये के भाव पर हैं। इसमें और जोड़ना ठीक रहेगा या निकल लेना चाहिए। मुझे अच्छा मुनाफा हो रहा है, मैं दो-तीन साल और रख सकता हूँ?
Expert Shomesh Kumar: बाजार की मौजूदा स्थिति में अभी कुछ भी नया जोड़ने या खरीदने के लिए समय ठीक नहीं है। इस तिमाही में कंपनी घाटे में रही है और मेरे हिसाब से स्टॉक में करेक्शन देखने को मिल सकता है। अब इस स्टॉक में कोई भी नयी खरीद तब तक नहीं करना चाहिए जब तक इसके भाव 325 रुपये के ऊपर न निकल जायें। स्टॉक में शार्ट कवरिंग आती है, तो इसके भाव 310-311 या 325 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। इसके बाद देखेंगे कि इसमें किस तरफ की चाल आती है। इससे पहले कुछ भी कहने लायक स्थिति नहीं है।

 (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!