शेयर मंथन में खोजें

Adani Power Ltd Share Latest News: स्टॉक में शुरू हो चुका है करेक्शन, अहम स्तरों को देखें

अजय शर्मा : मैंने अदाणी पावर के 40 शेयर 698 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें 3 महीने का क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: अदाणी पावर के स्टॉक में करेक्शन शुरू हो चुका है। इसमें 700 रुपये का स्तर पार करने के बाद करेक्शन पूरा होगा। ये स्टॉक नीचे 200 डीएमए या 600 रुपये के स्तर तक जा सकता है। इस स्तर के आसपास स्टॉक कंसोलिडेट कर सकता है। स्टॉक का ट्रेंड सकारात्मक 700 रुपये का स्तर पार करने के बाद होगा। लेकिन इसमें अच्छी तेजी 750-770 रुपये का स्तर पार करने के बाद ही आयेगी।

(शेयर मंथन, 02 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!