शेयर मंथन में खोजें

BLS E-Services Ltd Share Latest News: अभी खरीदने लायक नहीं स्टॉक, 240 रुपये के ऊपर आयेगी तेजी

निपुण : क्या बीएलएस ई सर्विसेज में लंबी अवधि के लिए अभी निवेश करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: मुझे ये स्टॉक थोड़ा महँगा लग रहा है। कंपनी के बिक्री और मार्जिन आँकड़ों के हिसाब से ये शेयर अभी खरीदने लायक नहीं लग रहा है। तकनीकी तौर से देखें तो स्टॉक के 240 रुपये के ऊपर निकलने पर चाल आयेगी। इस स्तर के ऊपर निकलने पर स्टॉक में प्रमुख प्रतिरोध की रुकावटें खत्म हो जायेंगी और ये 100 डीएमए के भी ऊपर आ जायेगा। इसके साथ ही इसमें हायर लो का पैटर्न बन जायेगा। ऐसी स्थिति में ये 295 रुपये के पिछले शिखर को छूने की कोशिश कर सकता है।

(शेयर मंथन, 17 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!