शेयर मंथन में खोजें

जानें होनासा या क्रॉम्प्टन में से कौन है शरद अवस्थी का पसंदीदा स्टॉक

Expert Sharad Awasthi: एफएमसीजी क्षेत्र के अगली पंक्ति के स्टॉक में हमें बहुत मूल्य बढ़ने की गुंजाइश नहीं दिखायी दे रही है। इसके मुकाबले होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का स्टॉक मुझे अच्छा लग रहा है। कंपनी ने अपने कामकाज में काफी बदलाव किये हैं जिनका फायदा आने वाले में कंपनी को मिल सकता है।

नायका में काफा सुधार हुआ है, लेकिन मूल्यांकन के स्तर पर मैं इसके बजाय होनासा कंज्यूमर का चुनाव करूँगा। ये स्टॉक वर्तमान भाव पर अच्छा दिख रहा है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स श्रेण में क्रॉम्प्टन ग्रीव्स अच्छा चुनाव हो सकता है। कंपनी ने हाल के समय में विस्तार किया है और आने वाले समय में ये और बेहतर स्थिति में हो सकती है। मुझे बोरोसिल का स्टॉक भी बढ़िया लग रहा है। कंपनी के उत्पाद श्रृंखला काफी दमदार है। कंपनी इसे ठीक से आगे ले जाने में सफल रही, तो इसका फायदा उसे जरूर मिलेगा।  

(शेयर मंथन, 24 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख