शेयर मंथन में खोजें

सोने में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? विशेषज्ञ से जानें सोने में आगे क्या होगा

सोने और चांदी दोनों ही इस समय निवेशकों की नजर में हैं क्योंकि इनके चार्ट पर अहम स्तर बनते दिख रहे हैं। सोने की बात करें तो फिलहाल इसमें कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 3,500 डॉलर का स्तर शीर्ष के रूप में सामने आया है, जबकि घरेलू बाजार (MCX) में 1,00,000–1,02,000 रुपये का टॉप हाल ही में बना है। मौजूदा रुझान नकारात्मक नहीं है और सोना लगातार अपने मूविंग एवरेज पर समर्थन ले रहा है। जनवरी से ही यह समर्थन कायम है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। यदि सोना 3,250 डॉलर से ऊपर टिके रहता है तो इसमें लगभग 800–1000 अंकों की और चाल देखने को मिल सकती है।


(शेयर मंथन, 25 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!