शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ की जानें नायका स्टॉक में आगे क्या होगा? शेयर महंगा है या बनेगा मल्टीबैगर

सुंदर आर. छेत्री एक बाजार निवेशक है जानना चाहते हैं कि नायका के शेयरों में आगे क्या होने वाला है? नायका ने लिस्टिंग के बाद निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। आइए, ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग (Tradeswift Broking) के निदेशक संदीप जैन (Sandeep Jain) से जानते हैं कि नायका के शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक का कहना है ्कि कंपनी का PEG अनुपात (Price to Earnings Growth Ratio) लगभग 40 से 48 के बीच है, जो यह दर्शाता है कि स्टॉक वर्तमान में महंगा है। सामान्यतः इतना ऊँचा PEG अनुपात यह संकेत देता है कि कंपनी से भविष्य में बहुत तेज़ ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है, लेकिन नायका में अब तक लिस्टिंग के बाद वैसी असाधारण ग्रोथ देखने को नहीं मिली है। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि नायका स्टॉक महँगा है और इसमें आगे बड़ी गिरावट या करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में निवेशकों को सरल और स्थिर विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए और लंबे समय के लिए संतुलित दांव लगाना चाहिए।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!