शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी युक्तिकरण के क्या प्रभाव होंगे? क्या स्मॉलकैप और आईटी सेक्टर में वृद्धि होगी?

जीएसटी युक्तिकरण का बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा? मार्केटस्मिथ इंडिया के मयूरेश जोशी से जानें कंपनियाँ कर कटौती का लाभ ग्राहकों तक कितनी हद तक पहुँचाएंगी।

 मार्केटस्मिथ इंडिया के मयूरेश जोशी ने कहा कि हाल ही में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) को लेकर कई घोषणाएँ हुई हैं, लेकिन इनका असर अभी तक निफ्टी या अन्य उद्योगों के शेयर दामों में स्पष्ट नहीं दिखा है। बाजार में यह सवाल उठ रहा है कि कंपनियाँ कर कटौती का लाभ ग्राहकों तक कितनी हद तक पहुँचाएंगी। खासतौर पर बीमा क्षेत्र में आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम को लेकर अनिश्चितता है। नई पॉलिसियों पर अधिग्रहण लागत (कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन) पहले जैसी ही या थोड़ी अधिक रहने की संभावना है, जिससे बीमा कंपनियों के राजस्व पर तुरंत असर नहीं दिखेगा, लेकिन उपभोक्ताओं के प्रीमियम पर असर हो सकता है।


(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख