शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी कटौती और त्योहारी सीजन का शेयर बाजार पर कितना असर?

मार्केटस्मिथ इंडिया के मयूरेश जोशी से जानें कंपनियाँ कर कटौती का लाभ ग्राहकों तक कितनी हद तक पहुँचाएंगी। भारतीय शेयर बाजार फिलहाल एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है।

 मयूरेश जोशी का कहना है कि त्योहारों के मौसम और घरेलू मांग में बढ़ोतरी से आने वाले तिमाही नतीजों में सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तीसरी तिमाही के पूरे प्रभाव को बाजार में दिखने में कुछ समय लग सकता है। अमेरिका, यूरोप और यूके जैसे विकसित देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था और बाजार कहीं अधिक मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। खराब वैल्यूएशन और कमजोर उम्मीदों के चलते वैश्विक निवेशकों के लिए भारत एक आकर्षक बाजार बन रहा है।


(शेयर मंथन, 12 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख