शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें समही होटल्स या आईटीसी शेयरों में ज्यादा बेहतर कौन है? किसको खरीदे होल्ड या बेचें?

साक्षी मित्तल जानना चाहते हैं कि उन्हें साम्ही होटल्स आईटीसी के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? दोनों शेयरों में लंबी अवधि के निवेश के लिए कौन सा बेहतर है? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि दोनों ही कंपनियाँ होटल इंडस्ट्री में मजबूत ब्रांड हैं और उनकी संभावनाएँ अच्छी दिखती हैं। लेकिन जब बात वैल्यूएशन की आती है तो तस्वीर बदल जाती है। आईटीसी होटल फिलहाल लगभग 80 गुना प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि सामही होटल की वैल्यूएशन तुलनात्मक रूप से बेहतर मानी जा रही है। हालांकि सामही होटल का डाटा अभी नया है और यह ऋण आधारित (डेब्ट फंडेड) मॉडल पर काम करता है, इसलिए इसका डेब्ट-इक्विटी अनुपात थोड़ा ज्यादा है। इसके बावजूद मौजूदा वैल्यूएशन के आधार पर सामही होटल आईटीसी होटल से कुछ बेहतर स्थिति में दिखाई देता है। अगर वैल्यूएशन और ग्रोथ दोनों को देखें तो फिलहाल सामही होटल की स्थिति आईटीसी होटल की तुलना में अधिक आकर्षक लगती है।


(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख