शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें दीर्घकालिक निवेशकों को पौषक शेयरों के साथ क्या करना चाहिए?

पिन्नाकी साहा जानना चाहते हैं कि उन्हें पौषक शेयर के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि पौषक लिमिटेड का शेयर लंबे समय के बाद फिर से चर्चा में आया है। कंपनी का शेयर अभी 6,000 रुपये के आसपास के स्तर से चलकर 7,000 रुपये की ओर बढ़ सकता है। हालांकि मानना है कि 7,000 रुपये के ऊपर शेयर में नई खरीदारी करने से पहले दोबारा आकलन करना ज़रूरी होगा। कारण यह है कि मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 38 गुना पी/ई अनुपात पर पहुंच चुका है, जो काफी महंगा माना जाता है।


(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख