शेयर मंथन में खोजें

बाजार विशेषज्ञ सोमेश कुमार से जानें फेडरल बैंक शेयरों का विश्लेषण

हेमांगी जानना चाहते हैं कि उन्हें फेडरल बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फेडरल बैंक को निवेश के लिहाज से सुरक्षित विकल्प माना जा सकता है, खासकर उन निवेशकों के लिए जो अधिक जोखिम लेना नहीं चाहते। वर्तमान में फेडरल बैंक का मूल्य उचित स्तर पर है और विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैंक लंबी अवधि तक 190 से 220 रुपये के बीच मूव कर सकता है। इसका मतलब है कि इस बैंक के शेयर में अचानक कोई बड़ी उछाल या गिरावट आने की संभावना कम है और यह निवेशकों को स्थिर रिटर्न दे सकता है। इसलिए, यदि आप जोखिम कम रखते हुए निवेश करना चाहते हैं, तो फेडरल बैंक एक संतुलित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आता है।


(शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख