शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें अपडेटर सर्विस शेयर निवेश रणनीति, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

ओम मेहता जानना चाहते हैं कि उन्हें अपडेटर सर्विस के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने अपडेटर सर्विस (Updater Services) के शेयर 305 रुपये के भाव पर खरीदे हैं और अब भारी घाटे में हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अपडेटर सर्विस  का हाल फिलहाल बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता। तकनीकी रूप से देखें तो स्टॉक ने मल्टीपल टॉप 265 रुपये के आसपास बना लिया है, जो इसके लिए एक मजबूत रेजिस्टेंस बन चुका है। जब तक यह स्तर पार नहीं होता, तब तक शेयर पर अटकी रहेगी यानी किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती। फिलहाल एक रुक-रुक कर चलने वाला स्टॉक है न पूरी तरह टूट रहा है, न संभल पा रहा है। निवेशक चाहें तो इसे कुछ समय और होल्ड कर सकते हैं, लेकिन तब तक नई ग्रोथ स्टोरी का इंतजार करना होगा। जब तक कंपनी अपने सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ में सुधार नहीं दिखाती, तब तक इस शेयर में बड़ी उछाल की संभावना बहुत कम है। फिलहाल घाटे से घबराने के बजाय स्थिति का धैर्यपूर्वक मूल्यांकन करें और नए निवेश निर्णय ठोस डेटा के आधार पर लें।


(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख