शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें टिप्स म्यूजिक शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

रोशन जानना चाहते हैं कि उन्हें टिप्स म्यूजिक लिमिटेड के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी के बिजनेस में कोई बुनियादी खराबी नहीं है। टिप्स का मुख्य कारोबार म्यूज़िक लाइसेंसिंग और रॉयल्टी इनकम पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि कंपनी के पास जो भी पुराने या नए गाने हैं, उनके हर उपयोग पर वह रॉयल्टी चार्ज करती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, ओटीटी या रेडियो पर हर बार गाना बजने से कंपनी को आय प्राप्त होती है। यह बिजनेस मॉडल स्थायी और लाभदायक है। टिप्स इंडस्ट्रीज एक अच्छी कंपनी है, पर गलत वैल्यूएशन पर खरीदी गई। जब तक वैल्यूएशन करेक्शन पूरा नहीं होता और कंपनी की बिक्री वृद्धि फिर से तेज नहीं होती, तब तक शेयर में स्थिरता आने की संभावना कम है। जो निवेशक लंबे समय के दृष्टिकोण से सोच रहे हैं, वे रॉयल्टी आधारित बिजनेस मॉडल पर भरोसा रख सकते हैं, लेकिन अल्पकालिक निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है।


(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख