शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें मास्टर ट्रस्ट शेयरों का विश्लेषण, आगे क्या करना है और स्टॉक में रहना है या नहीं?

राहुल जानना चाहते हैं कि उन्हें मास्टर ट्रस्ट के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी का कामकाज रियल एस्टेट और सिक्योरिटीज की खरीद-बिक्री से जुड़ा है, और यह क्षेत्र अक्सर कैश ट्रांजैक्शन और अपारदर्शी अकाउंटिंग प्रथाओं के लिए जाना जाता है। आज जबकि देश डिजिटल और यूपीआई लेनदेन की दिशा में आगे बढ़ चुका है, फिर भी इस सेक्टर में “कितना कैश दोगे” जैसे सवाल आम हैं। ऐसे में कंपनी के वित्तीय नतीजों और बैलेंस शीट पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। निवेश के दृष्टिकोण से देखें तो यह स्टॉक न तो लंबी अवधि के लिए भरोसेमंद है, न ही स्थिर प्रदर्शन की उम्मीद दी जा सकती है। कंपनी के बिजनेस मॉडल में पारदर्शिता की कमी और लिक्विडिटी का संकट इसे जोखिम भरा विकल्प बनाता है।


(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!