शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में तेजी के बीच कौन सा सेक्टर सबसे ज्यादा कमाई के मौके देता है?

भारतीय शेयर बाज़ार एक बार फिर तेज़ी की राह पर लौटने की तैयारी में है, और सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस रैली को आगे कौन से सेक्टर लीड करेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका कहते है कि अगर भारतीय बाजार को आगे नई ऊंचाइयों पर जाना है, तो इसका नेतृत्व फाइनेंशियल्स, रिलायंस, टेलीकॉम और आईटी जैसे बड़ी कंपनियों वाले सेक्टर्स ही करेंगे। ये न केवल वेटेज में भारी हैं बल्कि आने वाले वर्षों में इनके लिए मौजूद ट्रिगर्स भी मजबूत हैं। निवेशकों के लिए यह समय सेक्टोरल पोजिशनिंग पर ध्यान देने का हो सकता है, क्योंकि यही निफ्टी की अगली रैली को परिभाषित करेगा। 


(शेयर मंथन, 26 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!