शेयर मंथन में खोजें

जानें विशेषज्ञ से आईटीसी (ITC) होटल के शेयरों में 20% गिरावट के बाद क्या यह खरीदारी का मौका है?

अनुपम जानना चाहते हैं कि उन्हें आईटीसी (ITC) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हाल में स्टॉक जो लगभग 20% गिर चुका है। सबसे बड़ी दिक्कत है इसका एक्सपेंसिव वैल्यूएशन। होटल इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए ITC Hotels इस समय जिस 60 गुना PE रेंज में ट्रेड कर रहा है, वह बहुत ऊँचा माना जाता है। खासकर तब, जब कंपनी का सेल्स ग्रोथ केवल 8% के आसपास है। लिस्टिंग के बाद भी इतनी मामूली ग्रोथ इस बात का संकेत है कि कंपनी तेज़ी से विस्तार नहीं कर रही है और न ही यह कोई असाधारण रिटर्न देने वाली स्थिति में दिखाई देती है। यदि आप यह सोच कर चल रहे हैं कि केवल 20% करेक्शन ही काफी है, तो यह धारणा अधूरी है। स्टॉक को अभी भी स्थिर होने, बॉटम बनाने और रिवर्सल दिखाने के लिए कुछ समय चाहिए। इसलिए फिलहाल इंतज़ार, अवलोकन और सही स्तर का चयन। यही सबसे समझदारी भरी रणनीति है।


(शेयर मंथन, 29 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख