शेयर मंथन में खोजें

बाजार विशेषज्ञ से जानें वेदांत फैशन शेयरों का विश्लेषण, क्या करें निवेशक?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें वेदांत फैशन (Vedant Fashions) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि वेदांत फैशन (Manyavar-Mohey) प्रीमियम एथनिक वियर सेगमेंट का जाना-माना नाम है। ब्रांड की पहचान, प्रोडक्ट क्वालिटी और हाई मार्जिन मॉडल इसे एक मजबूत कंपनी बनाते हैं, लेकिन इसके शेयरों ने हाल के महीनों में निवेशकों को खासा परेशान किया है। जब किसी कंपनी की सेल्स ही ग्रो नहीं कर रही, तो सिर्फ मार्जिन और ब्रांड के आधार पर निवेश को सही ठहराना मुश्किल है। वर्तमान स्थिति में वेदांत फैशन में रुको और देखो रणनीति ही बेहतर कही जा सकती है। यदि आगे चलकर कोई बड़ा टाई-अप, ब्रांड को री-पोजिशन करने का कदम, या नई ग्रोथ स्ट्रेटेजी सामने आती है, तभी स्टॉक में मजबूती आने की संभावना बनेगी। फिलहाल, कंपनी के बिजनेस मॉडल में दम है, लेकिन ग्रोथ ट्रिगर्स की कमी इसे परेशान कर रही है। ऐसे में निवेशकों को संयम रखते हुए आगे के क्वार्टरों के सेल्स ट्रेंड पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख