शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला कैपिटल शेयरों में तेजी, क्या अब प्रॉफिट बुक करने का समय आ गया है?

अनुभव कुमार जानना चाहते हैं कि उन्हें आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी नजरिए से देखें तो इस स्टॉक का एक मजबूत रेजिस्टेंस ज़ोन करीब 375 के आसपास बनता है, जो इसके पिछले हाई से भी ऊपर का स्तर है। मौजूदा तेजी लगभग 280–290 के आसपास से शुरू होकर ऊपर आई है, इसलिए इतने बड़े रन के बाद बीच-बीच में प्रॉफिट बुकिंग आना बिल्कुल सामान्य बात है।

चार्ट पैटर्न यह संकेत देता है कि 320 के आसपास एक गैप एरिया मौजूद है, जहां तक शॉर्ट टर्म में गिरावट या प्रॉफिट बुकिंग देखी जा सकती है। हालांकि, इससे बड़े ट्रेंड पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। असली ट्रेंड रिवर्सल का संकेत तभी मिलेगा जब स्टॉक 300 के नीचे टिकने लगे। यानी 300 का लेवल इस समय सबसे अहम “रिस्क मैनेजमेंट” ज़ोन बनता है।

अगर निवेशक का नजरिया थोड़ा मीडियम टर्म का है और वह रिस्क लेने को तैयार है, तो 300 के स्टॉपलॉस के साथ होल्ड करना एक बेहतर रणनीति हो सकती है, क्योंकि आने वाले समय में स्टॉक 375 तक का टारगेट दिखा सकता है। वहीं, जो निवेशक शॉर्ट टर्म में मुनाफा लॉक करना चाहते हैं, वे आंशिक प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं और बाकी होल्ड रख सकते हैं। कुल मिलाकर, ट्रेंड अभी पॉजिटिव है, लेकिन बीच-बीच में करेक्शन के लिए तैयार रहना और सही लेवल पर रिस्क मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है।

 



(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख