शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक में मीडियम टर्म निवेश करें या नहीं? जानिए विशेषज्ञ की राय

बैंकिंग सेक्टर में जारी मजबूती के बीच कई निवेशक मिड-टियर बैंकों में निवेश के अवसर तलाश रहे हैं। इसी क्रम में एक निवेशक ने कर्नाटक बैंक में एक से दो साल यानी मीडियम टर्म के लिए निवेश को लेकर सवाल किया।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अभी भी सकारात्मक है और इस अवधि के लिए कर्नाटक बैंक में निवेश किया जा सकता है, लेकिन निवेश की रणनीति सही होना बेहद जरूरी है। पिछले कुछ समय में कर्नाटक बैंक के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। ऐसे में मौजूदा स्तर पर एकमुश्त बड़ी रकम लगाने के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करना अधिक समझदारी होगी। उनका कहना है कि यदि कोई निवेशक एक से दो साल का नजरिया रखता है, तो गिरावट आने पर खरीदारी करना या एसआईपी (SIP) के माध्यम से धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे खरीद की औसत लागत संतुलित रहती है और बाजार की अस्थिरता का असर भी कम होता है।

उन्होंने कहा कि बैंक के ग्रोथ संकेतक और वैल्यूएशन फिलहाल संतोषजनक नजर आते हैं। साथ ही, बैंक के एनपीए (Non-Performing Assets) स्तर में भी सुधार देखने को मिला है, जो इसके बुनियादी प्रदर्शन को मजबूत बनाता है। यदि व्यापक बैंकिंग सेक्टर में तेजी का माहौल बना रहता है, तो कर्नाटक बैंक जैसे मिड-टियर बैंक भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों निवेशकों के लिए कर्नाटक बैंक एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन निवेश हमेशा अनुशासित तरीके से करना चाहिए। हाल की तेज तेजी के बाद ऊंचे स्तर पर एकमुश्त निवेश करने से बचें और गिरावट या नियमित अंतराल पर निवेश की रणनीति अपनाएं। इससे बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है।


(शेयर मंथन, 30 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख