शेयर मंथन में खोजें

आईटी सेक्टर पर दबाव बरकरार, 24,000–24,500 का स्तर बन सकता है मजबूत सपोर्ट

आईटी सेक्टर फिलहाल दबाव में बना हुआ है और हालिया कारोबारी सत्रों में इसमें लगातार कमजोरी देखने को मिली है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि कारोबार को लेकर स्पष्टता की कमी और कंपनियों की सतर्क कमेंट्री ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, आईटी इंडेक्स फिलहाल ओवरसोल्ड स्थिति में पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

शोमेश कुमार का कहना है कि 24,000 से 24,500 के बीच का स्तर आईटी इंडेक्स के लिए मजबूत वैल्यूएशन सपोर्ट साबित हो सकता है। इस दायरे में अच्छी कंपनियों में लंबी अवधि के निवेशकों की खरीदारी लौट सकती है। हालांकि यदि आगामी तिमाही नतीजों में कंपनियों की कमेंट्री उम्मीद से ज्यादा कमजोर रहती है और यह स्तर भी टूट जाता है, तो सेक्टर में लंबी अवधि की कमजोरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से अच्छी गुणवत्ता वाली आईटी कंपनियों में निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

 

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख