शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स में मार्जिन की चिंता खत्म होगी या बढ़ेगी?

एशियन पेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब मांग की कमी नहीं बल्कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मार्जिन पर दबाव है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि नए बड़े कॉन्ग्लोमेरेट्स और स्थापित कंपनियां जैसे Birla Opus, Berger और अन्य खिलाड़ी तेजी से बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पेंट बिजनेस को काफी हद तक ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर आधारित माना जाता है, इसलिए दुकानदारों को अधिक मार्जिन देकर नए ब्रांड तेजी से अपनी पहुंच बना रहे हैं। एशियन पेंट्स का ट्रस्ट फैक्टर और प्रीमियम ब्रांड इमेज अभी भी मजबूत है, खासकर मिड और प्रीमियम सेगमेंट में, लेकिन मास मार्केट में कीमत और डीलर पुश का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। इसी वजह से कंपनी के मार्जिन और वैल्यूएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। 15–20% मार्जिन वाले बिजनेस को बहुत ऊंचा वैल्यूएशन प्रीमियम देना आसान नहीं है। इसलिए डिमांड रिवाइवल के कारण शेयर में शॉर्ट टर्म सुधार संभव है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों को यह समझना होगा कि मजबूत कंपनी होना और शेयर से असाधारण रिटर्न मिलना, दोनों हमेशा एक ही बात नहीं होतीं।


(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख