चाँदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक यह जानना चाहते हैं कि क्या मौजूदा स्तरों से इसमें और गिरावट आ सकती है?
और क्या कीमतें 40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने पर खरीदारी करना सही रहेगा। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि चाँदी के मौजूदा तकनीकी चार्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि फिलहाल इसमें 45-55 डॉलर प्रति औंस की रेंज पर नजर रखना जरूरी है। उनके मुताबिक, चाँदी की अगली दिशा का स्पष्ट संकेत तभी मिलेगा, जब इसकी कीमतें इस रेंज के महत्वपूर्ण स्तरों पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं, यह सामने आएगा।
चाँदी में फिलहाल 45-55 डॉलर प्रति औंस की रेंज बनती दिखाई दे रही है। उनका मानना है कि कीमतें इस रेंज के निचले स्तर यानी 45 डॉलर के आसपास तक जा सकती हैं। हालांकि, इस स्तर पर गिरावट रुक जाएगी या कीमतें इससे नीचे चली जाएंगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चाँदी की अगली चाल का बेहतर आकलन करने के लिए इसके महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों पर नजर रखना जरूरी है। फिलहाल निवेशकों को किसी निश्चित स्तर को पक्का बॉटम मानकर खरीदारी करने से बचना चाहिए।
चाँदी की कीमत 40 डॉलर प्रति औंस तक गिरने की संभावना पर विशेषज्ञ ने कहा कि इस स्तर के बारे में फिलहाल उनके पास पर्याप्त स्पष्टता नहीं है। उनका मौजूदा विश्लेषण मुख्य रूप से 45-55 डॉलर की रेंज पर आधारित है। इसलिए 40 डॉलर के स्तर को संभावित खरीदारी का निश्चित मौका मानना जल्दबाजी होगी। निवेशकों को पहले यह देखना चाहिए कि चाँदी 45 डॉलर के आसपास कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वहां कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिलता है। इसके बाद ही निवेश की अगली रणनीति पर विचार करना बेहतर होगा।
फिलहाल चाँदी में जल्दबाजी करने के बजाय इसकी कीमतों की चाल पर नजर रखना जरूरी है। अगर कीमतें 45 डॉलर के आसपास पहुंचती हैं, तो निवेशकों को यह देखना चाहिए कि वहां गिरावट रुकती है या नहीं। वहीं, अगर चाँदी इस रेंज के महत्वपूर्ण निचले स्तर को तोड़ती है, तो बाजार की स्थिति का दोबारा आकलन करना होगा।
(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


