शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में तेजी का इंतजार क्यों, क्या 22,000 का स्तर बाजार को देगा सहारा?

शेयर बाजार में फिलहाल स्पष्ट दिशा का अभाव दिखाई दे रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी करीब 22,700 के आसपास कारोबार कर रहा है और हाल के सत्रों में बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौजूदा स्तरों पर कई क्षेत्रों के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर नहीं रहे हैं। खास तौर पर कंजम्पशन, क्रेडिट और फार्मा सेक्टर में उन्हें बड़ी निराशा नजर नहीं आ रही है। ऐसे में वैल्यूएशन के लिहाज से बाजार में रिकवरी की संभावना बन सकती है, लेकिन वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतें इस तेजी के रास्ते में बड़ी बाधा हैं।

निफ्टी के लिए 22,000 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। जब तक इंडेक्स इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार के प्रति सकारात्मक रुख रखा जा सकता है। वहीं, 24,000 के स्तर को पार करने पर तेजी की गति और मजबूत होने की संभावना है। हालांकि, इस स्तर तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि बाजार को वैश्विक अनिश्चितताओं और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल निफ्टी में बनने वाली चाल को समझने के लिए निवेशकों को इन दोनों स्तरों पर नजर रखनी चाहिए।

बाजार की दिशा पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भी असर पड़ सकता है। यदि भू-राजनीतिक हालात बिगड़ते हैं और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आता है, तो बाजार में बन रहा रिकवरी का पैटर्न कमजोर पड़ सकता है। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए हर उतार-चढ़ाव पर ट्रेड करने के बजाय स्पष्ट संकेतों का इंतजार करना बेहतर हो सकता है। कुल मिलाकर, 22,000 के ऊपर निफ्टी में सकारात्मक संभावना बनी हुई है, जबकि 24,000 के पार जाने पर तेजी की पुष्टि मजबूत हो सकती है।


(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!