शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में सीएंट (Cyient) के मुनाफे में 16.28% और आमदनी में 14.97% की वृद्धि हुई।

कंपनी का लाभ 66.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 77.1 करोड़ रुपये और आमदनी 845.3 करोड़ रुपये की तुलना में 971.9 करोड़ रुपये रही। वहीं वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 320.1 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी को 6.09% अधिक 15.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
बीएसई में सीएंट का शेयर 494.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 500.00 रुपये पर खुला और 510.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 10.10 रुपये या 2.04% की बढ़त के साथ 505.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख