शेयर मंथन में खोजें

21.5% प्रीमियम के साथ हुआ हुडको (HUDCO) का शेयर सूचीबद्ध

आईपीओ के दौरान शानदार सबस्क्रिपशन के बाद शुक्रवार को सरकारी कंपनी हुडको (HUDCO) का शेयर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी के शेयर ने 60 रुपये के इश्यू भाव के मुकाबले 21.5% की बढ़त के साथ 73.45 रुपये पर शुरुआत की। 8 मई से 11 मई तक खुले हुडको आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ साइज की तुलना में 97,000 करोड़ रुपये मूल्य के आवेदन प्राप्त किये गये, जो किसी भी पीएसयू आईपीओ में उच्चतम ओवरसब्सक्रिप्शन का रिकॉर्ड है। हुडको अप्रैल 2012 से सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज का पहला आईपीओ रहा। कंपनी के आईपीओ में 56-60 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया था। इसके अलावा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित भाग को 55.45 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 330.36 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में इसे लगभग 11 गुना सब्सक्राइब किया गया था। करीब साढ़े 10 बजे हुडको का शेयर बीएसई में 76.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख