शेयर मंथन में खोजें

नवंबर में घरेलू यात्री कारों की बिक्री में 10.39% की वृद्धि

नवंबर, 2015 में घरेलू यात्री कारों की बिक्री पिछले वर्ष के समान माह के मुकाबले 10.39% बढ़ी है।

पिछले साल नवंबर में 1,56,811 कारें बिकी थीं जबकि इस बार 1,73,111 कारें बिकीं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक इस अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर, 2014 की 13,01,434 इकाइयों के मुकाबले नवंबर, 2015 में 1.47% बढ़ कर 13,20,561 इकाई हो गयी है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री नवंबर, 2015 में 8.56% बढ़ कर 51,766 इकाई तक पहुँच गयी है।
(शेयर मंथन, 11 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख