शेयर मंथन में खोजें

बाजार की प्रतिक्रिया देख डीसीबी बैंक ने विस्तार योजना सुस्त की

डीसीबी बैंक ने आक्रामक शाखा विस्तार योजना की घोषणा करने के बाद अपने शेयरों में 30% की गिरावट को देखते हुए शाखा विस्तार योजना को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

पहले बैंक की योजना 12 माह में 150 से ज्यादा शाखाएँ खोलने की योजना बनायी थी लेकिन अब बैंक ने इन शाखाओं को खोलने के लिए 24 माह की अवधि तय की है।
योजना की घोषणा करते हुए बैंक के चेयरमैन नासिर मुंजी ने कहा था कि प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए तेजी से विस्तार के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। फिलहाल हम सालाना 25 से 30 शाखाएँ खोल रहे हैं जिसे मैं एक लाभप्रद रणनीति के रूप में नहीं देखता। विश्लेषकों ने इस योजना पर संशय जताते हुए आशंका व्यक्त की थी कि यह कदम जोखिम भरा है और यह प्रतिफल अनुपात पर असर डालेगा। इसके चलते डीसीबी बैंक के शेयर दो दिन में 30% तक लुढ़क गये। अब बैंक की एक रिलीज में कहा गया है कि निवेशकों, विश्लेषकों और अन्य पक्षों से प्रतिक्रिया मिलने के बाद बैंक ने 150 नयी शाखाएँ खोलने के लिए 12-15 माह की बजाय 24 माह की अवधि तय की है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!