शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक : लाभ 5.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का लाभ 5.2% बढ़ कर 332 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का लाभ 315.6 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 1,424 करोड़ रुपये के मुकाबले 12% बढ़ कर 1,595 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.72% पर ही बना रहा और नेट एनपीए 2.36% से मामूली बढ़ कर 2.37% रहा है। तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजनिंग 481 करोड़ रुपये से बढ़ कर 440.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछली समान तिमाही में प्रोविजनिंग 538 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में सिंडीकेट बैंक के शेयर 97.20 रुपये की बंदी के मुकाबले आज बुधवार को 97.20 रुपये पर खुले और एक्सचेंज की बंदी के वक्त इसमें 1.75 रुपये (1.80%) की गिरावट के साथ 95.45 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख