शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को सरकार से मिली 2,229 करोड़ रुपये की पूँजी

केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में 75.28 रुपये प्रति शेयर की दर से 29.60 करोड़ इक्विटी शेयरों के तरजीही आवंटन में अपनी हिस्सेदारी के तौर पर 2228.99 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दे दी है।

आईडीबीआई ने बीएसई को बताया है कि यह राशि बैंक के खाते में मंगलवार को आ गयी। केंद्र सरकार ने अगस्त माह में सार्वजनिक क्षेत्र के 13 बैंकों में 20,088 करोड़ रुपये का पूँजी निवेश करने की योजना की घोषणा की थी। इन बैंकों में पीएनबी, एसबीआई, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक शामिल हैं।
बीएसई में आईडीबीआई के शेयर मंगलवार की 89.80 रुपये की बंदी के मुकाबले सोमवार को 90.40 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब सवा एक बजे बैंक के शेयर में 1.10 रुपये (1.22%) की बढ़त के साथ 90.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख