शेयर मंथन में खोजें

विकास दर पर आरबीआई का सकारात्मक नजरिया सुखद

chanda kocharचंदा कोचर
एमडी एवं सीईओ, आईसीआईसीआई बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति (monetary policy) में ब्याज दरों को स्थिर रखा है, मगर महँगाई दर के पूर्वानुमान को बढ़ाया है।

यह बात सुखद है कि देश के केंद्रीय बैंक ने निवेश, निर्यात में सुधार, बड़े कर्जदारों के लिए संपदा समाधान (यानी एनपीए निपटारे) और ऋण की माँग में वृद्धि जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर विकास दर के बारे में एक सकारात्मक नजरिया सामने रखा है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसएमई) के लिए प्राथमिकता क्षेत्र की ऊपरी सीमा हटाये जाने से इस क्षेत्र के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
अनिवासी भारतीयों को मुद्रा (करेंसी) और ब्याज दरों की हेजिंग करने के लिए दिया गया लचीलापन एक सकारात्मक कदम है, जो भारतीय बाजार की गहराई को बढ़ायेगा। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख