शेयर मंथन में खोजें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) पर 1-1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने इन तीनों बैंकों पर यह जुर्माना धोखाधड़ी का पता लगाने में देरी करने और वक्त पर जानकारी न देने के कारण लगाया है। यह कार्रवाई बैंकिंग नियमन कानून के तहत की गयी है।
उधर बीएसई में इस खबर का तीनों बैंकों के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। करीब साढ़े 10 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.60% की कमजोरी के साथ 83.00 रुपये पर है। साथ ही बैंक ऑफ इंडिया 0.69% की कमजोरी के साथ 93.40 रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 0.16% की गिरावट के साथ 12.72 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख