शेयर मंथन में खोजें

विलय की खबर से ऊपरी सर्किट पर देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में गिरावट

केन्द्र सरकार ने विजया बैंक (Vijaya Bank), देना बैंक (Dena Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के विलय का प्रस्ताव रखा है।

यदि यह विलय पूरा होता है तो इससे देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक अस्तित्व में आयेगा। खबर है कि मामले में वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा है कि इन तीनों बैंकों के निदेशक मंडल विलय प्रस्ताव पर विचार करेंगे। हालाँकि विलय की खबर के संबंध में बाजार सूचकांक बीएसई (BSE) ने तीनों ही बैंकों से स्पष्टीकरण माँगा है।
खबर है कि सरकार के अनुमान के मुताबिक संयुक्त बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 5.71% होगा, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के औसतन 12.13% से काफी बेहतर है। साथ ही इसका पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 10.875% के नियमन मानदंड के मुकाबले 12.25% होगा।
इस खबर का देना बैंक के शेयर पर सकारात्मक, जबकि बाकी दोनों बैंकों के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। 12 बजे के करीब बीएसई में देना बैंक का शेयर 3.15 रुपये या 19.75% की तेजी के साथ 19.10 रुपये के ऊपरी सर्किट पर है। वहीं विजया बैंक का शेयर 1.00% की गिरावट के साथ 59.20 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 10.73% की कमजोरी के साथ 120.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख