शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने इलाहाबाद बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक और धनलक्ष्मी बैंक को पीसीए ढाँचे से हटाया

आरबीआई (RBI) ने इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank), कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) और धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlakshmi Bank) को पीसीए (त्‍वरित सुधारात्मक कार्रवाई) ढाँचे से हटा दिया है।

आरबीआई का फैसला कुछ शर्तों और निरंतर निगरानी के अधीन रहेगा। आरबीआई ने पाया कि ये बैंक पीसीए ढाँचे के किसी भी जोखिम सीमा को नहीं तोड़ रहे हैं, जिससे इन्हें पीसीए प्रक्रिया से निकासी दे दी गयी।
विशिष्ट संरचित और विवेकाधीन कार्यों के आरंभ के लिए आरबीआई ने तीन मापदंडों के संदर्भ में पीसीए ढाँचे के रूप में कुछ नियामक ट्रिगर बिंदु निर्दिष्ट किये हैं, जिनमें भारित परिसंपत्ति पूँजी अनुपात, शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) और संपत्तियों पर रिटर्न शामिल हैं।
पीसीए से बाहर होने की खबर से इन तीनों बैंकों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे के करीब बीएसई में इलाहाबाद बैंक के शेयर में 5.47%, कॉर्पोरेशन बैंक में 7.36% और धनलक्ष्मी बैंक में 10% की मजबूती है।
आरबीआई ने देना बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, आईडीबीआई बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इंडियन ओवरसीज बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पीसीए फ्रेमवर्क के तहत रखा था। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख