शेयर मंथन में खोजें

शारदा एनर्जी (Sarda Energy) का मुनाफा हुआ तीन गुना, शेयर 13% से अधिक उछला

साल दर साल आधार पर शारदा एनर्जी (Sarda Energy) का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा करीब तीन गुना रहा।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 54.97 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 256.15 करोड़ रुपये से 52.90% बढ़ कर 391.67 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसकी प्रति शेयर आय 4.87 रुपये से 214.17% बढ़ कर 15.30 रुपये हो गयी।
कंपनी ने शनिवार को नतीजे घोषित किये थे, इसलिए बीएसई में शारदा एनर्जी का शेयर 379.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले जोरदार तेजी के साथ 429.90 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद यह सत्र के बीच 447.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 50.20 रुपये या 13.24% की मजबूती के साथ 429.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख