शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) मेटल सूचकांक एक साल के उच्चतम स्तर पर

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) मेटल सूचकांक अपने 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँचा।

करीब पौने 10 बजे यह सूचकांक 1 साल की अवधि के शिखर 3,702 तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे निफ्टी मेटल 36.25 अंक या 0.99% की मजबूती के साथ 3,682.65 पर है। इस समय इसके 10 शेयर हरे और 5 शेयर में लाल निशान में हैं। एल्यूमिना की कीमत में वृद्धि निफ्टी मेटल में मजबूती का कारण है। एल्यूमिना की कीमतों में 2017 में अब तक करीब 22% की वृद्धि हो चुकी है। दूसरे कई मेटर शेयरों में भी मजबूती है, जिनमें हिंडाल्को, जिंदल स्टील, वेदांत और हिंदुस्तान जिंक शामिल हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!