शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में टीसीएस के मुनाफे में 6% की बढ़ोतरी

आईटी की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा एडजस्टेड आधार पर 6 फीसदी बढ़ा है।

मुनाफा 11,342 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,016 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 59,691 करोड़ रुपये से बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं EBIT में करीब 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की डॉलर आय पिछली तिमाही के मुकाबले 1 फीसदी बढ़कर 728 करोड़ डॉलर रही है। EBIT 14,483 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,155 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। EBIT मार्जिन 24.3% से बढ़कर 25% हो गया है। कंपनी के टीसीवी यानी टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 1120 करोड़ डॉलर से घटकर 810 करोड़ डॉलर रह गया है। बोर्ड ने 9 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा बोर्ड ने 18 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। डिविडेंड की रिकॉर्ड तारीख 19 जनवरी रखी गई है। शेयरधारकों को 5फरवरी को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 958 करोड़ रुपये की रकम को भी शामिल किया गया है। यह रकम कानूनी खर्च को पूरा करने के लिए इस्तेमाल में लाया गया है। वहीं तीसरी तिमाही में एट्रिशन रेट में बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार दूसरी तिमाही है। जब कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। कर्मचारियों की संख्या 6333 से घटकर 5680 हो गई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!