शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 6100 से ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।

सुबह 11:00 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 47 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 20,593 पर है। निफ्टी 11 अंक यानी 0.17% की हल्की बढ़त के साथ 6100 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.49% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.76% और बीएसई मिडकैप में 0.56% की मजबूती है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.97% का फायदा दिख रहा है। एफएमसीजी में 1.57%, पीएसयू में 1.03% की मजबूती है। रियल्टी में 0.96%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88%, धातु में 0.82% और हेल्थकेयर में 0.61% की बढ़त है। दूसरी ओर, आईटी में 1.09% और कैपिटल गुड्स में 1.03% की गिरावट है। टीईसीके में 0.65%, ऑटो में 0.33% और बैंकिंग में 0.27% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख