बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर हुए बंद
सकारात्मक वैश्विक रुझान, रुपये में हुई वापसी और बैंक शेयरों में खरीदारी से कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।
सकारात्मक वैश्विक रुझान, रुपये में हुई वापसी और बैंक शेयरों में खरीदारी से कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।
कच्चे तेल और धातु में कमजोरी के कारण वैश्विक बाजारों में आयी गिरावट से बुधवार को शुरुआत में भारतीय बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक भी फिसल गये हैं।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (19 सितंबर) को बाजार ऊपर खुले और बिना मशक्कत के 25600 के स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि ये इन स्तरों पर बने रहने में नाकाम रहे और इसकी वजह से तीव्र गिरावट आयी। बाजार बहुत कम समय में ऊपरी स्तरों से फिसल कर 25350 के स्तर पर आ गये, जो चिंताजनक है।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। डाओ की 8 दिनों की तेजी पर विराम लगा। डाओ जोंस ऊपरी स्तर से 215 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।
आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं चीन तथा अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में शेयर बाजार काफी अस्थिर रहा।