शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयरों में मौजूदा वैल्यूएशन पर अब भी आकर्षक है या सावधानी जरूरी है?

मामराज सेन जानना चाहते हैं कि उन्हें महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra And Mahindra ) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है? बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी ने पिछले कुछ समय में एसयूवी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में शानदार ग्रोथ दिखाई है, जिससे इसके शेयर में भी तेजीआई है। हालांकि, अब धीरे-धीरे इसका “एज” कम होता दिख सकता है क्योंकि घरेलू और विदेशी दोनों तरह के प्रतिस्पर्धी तेजी से इस सेगमेंट में एंट्री कर रहे हैं। जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, कंपनियों के लिए हाई मार्जिन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। वैल्यूएशन के लिहाज से देखें तो मौजूदा स्तरों पर यह स्टॉक बहुत महंगा तो नहीं कहा जा सकता, खासकर जब कंपनी 20–25% के आसपास ग्रोथ दिखा रही हो और उसका प्रोडक्ट पाइपलाइन मजबूत हो। लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि स्टॉक पहले ही काफी ऊपर जा चुका है, इसलिए इसमें एक गहरा करेक्शन आना असामान्य नहीं होगा। ऐसे में एकमुश्त निवेश करने की बजाय “SIP स्टाइल” में धीरे-धीरे हर गिरावट पर निवेश करना ज्यादा समझदारी भरा कदम हो सकता है। इससे आप प्राइस वोलैटिलिटी का फायदा उठा पाएंगे और जोखिम को भी संतुलित कर सकेंगे। अगर कोई निवेशक पहले से इसमें निवेशित है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन पोर्टफोलियो में इसका वेटेज नियंत्रित रखना चाहिए। यह स्टॉक लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन निकट अवधि में बाजार का मूड और सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा इसे प्रभावित कर सकती है। इसलिए यहां धैर्य और अनुशासन दोनों जरूरी हैं। जहां तक कॉपर की बढ़ती कीमतों का सवाल है, तो इसका असर सीधे तौर पर कंपनियों के मार्जिन पर लंबे समय तक नहीं रहता। आमतौर पर कंपनियां इस तरह की बढ़ी हुई लागत को ग्राहकों तक “पास ऑन” कर देती हैं। यानी प्रोडक्ट की कीमत बढ़ाकर लागत को एडजस्ट कर लिया जाता है। ऑटो सेक्टर में भी यही ट्रेंड देखने को मिलता है, जिससे मार्जिन पर बड़ा दबाव नहीं बनता। इसके अलावा, भारत में एक बड़ा ट्रेंड भी तेजी से उभर रहा है। अनऑर्गनाइज्ड से ऑर्गनाइज्ड सेक्टर की ओर शिफ्ट। ग्राहक अब ब्रांडेड और भरोसेमंद प्रोडक्ट्स को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, खासकर बेहतर क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस के कारण। यह बदलाव बड़े और स्थापित खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे उन्हें लंबे समय में फायदा मिल सकता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा एक मजबूत कंपनी है, लेकिन मौजूदा स्तरों पर निवेश करते समय सावधानी जरूरी है। बेहतर रणनीति यही होगी कि आप गिरावट में धीरे-धीरे निवेश करें, पोर्टफोलियो को संतुलित रखें और लंबी अवधि का नजरिया अपनाएं।
(शेयर मंथन, 28 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख