शेयर मंथन में खोजें

अनिल कुमार शर्मा 'रियल एस्टेट टायकून इंडिया' से सम्मानित

आम्रपाली समूह के सीएमडी और क्रेडाई-एनसीआर के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा को हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित एक समारोह में 'रियल एस्टेट टायकून इंडिया' का पुरस्कार दिया गया। 

उन्हें यह पुरस्कार ब्रिटेन की ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन मंत्री बैरोनेस संदीप वर्मा ने ब्रिटेन के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में 19 जुलाई को दिया। भारत ब्रिटेन साझेदारी समारोह के इस आयोजन में लॉर्ड स्वराज पॉल, लॉर्ड डोलर पोपट, लॉर्ड अहमद, लॉर्ड मो. शेख और लॉर्ड दिलजीत राणा के साथ-साथ ब्रिटेन में भारत के उप-उच्चायुक्त डॉ. वारिंदर पॉल भी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर एनआरआई इंस्टीट्यूट ने भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में मजबूती लाने के उद्देश्य से 'भारत-ब्रिटेन भागीदारी प्रीतिभोज' के तहत एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का आयोजन हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख