शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की एनसीआर (NCR) में नयी आवासीय परियोजना शुरू

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने गुड़गाँव में एक नयी आवासीय योजना का शुभारंभ किया है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ओसिस बिल्डहोम (Oasis Buildhome) कंपनी के साथ मिल कर एक विकास प्रबंधन समझौता किया है, जिसके तहत गुड़गाँव सेक्टर 88ए/89ए में 13.76 एकड़ क्षेत्र में आवासीय परियोजना शुरू की जायेगी। 

यह परियोजना लगभग 12 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैली है। 
गौरतलब है कि कंपनी फिलहाल गुड़गाँव में गोदरेज फ्रंटियर (Godrej Frontier) और गोदरेज समिट (Godrej Summit) दो आवासीय परियोजनाओं पर भी काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ओखला में भी एक नयी परियोजना शुरू की है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:40 बजे 0.38% की कमजोरी के साथ 470.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख