शेयर मंथन में खोजें

News

Reliance Retail की कमान संभालेंगे Amul के पूर्व प्रमुख आरएस सोढ़ी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की खुदरा शाखा रिलायंस रिटेल ने गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) के पूर्व एमडी आरएस सोढ़ी को नियुक्त किया है। उम्मीद की जा रही है कि सोढ़ी रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी वर्टिकल को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

जॉनसन एंड जॉनसन ने कैंसर के दावों को निपटाने के लिए 9 अरब डॉलर की पेशकश की

प्रमुख अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) ने टैल्कम पाउडर से कैंसर के वर्षों पुराने मुकदमे हल करने के लिए 8.9 अरब डॉलर के समझौते का प्रस्ताव दिया। जेएंडजे को टैल्कम पाउडर को लेकर हजारों मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।

सिरका पेन्ट्स इंडिया का ओआईकेओएस (OIKOS) के साथ एक्सक्लूसिव करार

सिरका पेन्ट्स इंडिया लिमिटेड यानी एसपीआईएल (SPIL) ने तय शर्तों के साथ ओआईकेओएस (“OIKOS”) के साथ एक्सक्लूसिव करार का ऐलान किया है। आपको बता दें कि OIKOS इटली की एक नामी पेन्ट कंपनी है जो डेकोरेटिव और सॉलिड कलर का कारोबार करती है।

बैंकिंग सेवाओं के लिए भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक का एयरटेल के साथ करार

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने भारती एयरटेल के साथ करार का ऐलान किया है। दोनों मिलकर व्हाट्सऐप पर (WhatsApp) पर बैंकिंग सेवाएं देने के लिए करार किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने यह करार अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं देने के लिए किया है।

स्पाइसजेट ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग कंपनी में ट्रांसफर किया

एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार स्पाइसएक्सप्रेस (SpiceXpress) को दूसरी कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस ऐंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर की है।

एंकर निवेशकों से एवलॉन टेक्नोलॉजी ने 389 करोड़ रुपए जुटाए

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि कंपनी एंकर इन्वेस्टर्स से 389 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ (IPO) जल्द ही खुलने वाला है। कंपनी ने 89.27 इक्विटी शेयर 24 फंड हाउस को 436 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया है।

More Articles ...

Page 238 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख